फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर का ताला तोड़ उड़ाए दो लाख 20 के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सूने घर का ताला तोड़ उड़ाए दो लाख के जेवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फरकपुर की जीटीबी नगर कॉलोनी में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख 20 हजार रुपये के जेवर चोरी कर लिए। परिवार के सदस्य घर का ताला लगाकर 13 दिनों से बाहर गए हुए थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीटीबी नगर कॉलोनी निवासी पंकज श्रीवास्तव ने थाना फरकपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर को वह घर का ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गए थे। देर शाम जब वह घर लौटे तो ताले टूटे पड़े थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पाया घर से सोने व चांदी के जेवर चोरी गए हैं। इनकी कीमत करीब दो लाख 20 हजार रुपये हैं। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने जांच के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, आनंद कॉलोनी पुराना हमीदा निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह गुलाबनगर कॉलोनी में बाइक पर किसी काम से गए थे। बाइक कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी की थी, जब वह कुछ देर बाद वापस आए तो वहां बाइक नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, हाफिजपुर निवासी संदीप ने बताया कि चोरों ने उनकी बाइक को शहर के औद्योगिक क्षेत्र से चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें