फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में किसान को फावड़ा से काट डाला 22-25-27

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर गांव में सोमवार देर शाम जमीन की रंजिश में एक किसान की फावड़ा से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब वह गांव में अपने एक जानने वाले घर के बाहर बैठा हुआ था। किसान पर हमला पीछे से किया गया।
विज्ञापन


जब तक लोग उसको पकड़ने का प्रयास करते, तब तक आरोपी मौके से भाग निकला। जमीन की रंजिश में किसान की हत्या का आरोप चचेरे भाई पर लगाया जा रहा है। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। एसओ संतोष सिंह का कहना है कि किसान की हत्या में जिसके खिलाफ तहरीर मिलेगी। उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर गांव निवासी रामसेवक मौर्य (62) पुत्र राम आसरे गांव में अपने किसी जानने वाले के घर बैठा हुआ था। इसी दौरान फावड़ा से उस पर पीछे से हमला किया गया। फावड़ा उसकी गर्दन पर लगा। उसने गले पर तीन बार ताबड़तोड़ हमला किया। इससे खून का फव्वारा फूट पड़ा। हमला करने के बाद आरोपी भाग गया।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इस दौरान घायल रामसेवक जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों और ग्रामीणों ने घायल को तत्काल सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।

घायल किसान को वाहन से लखनऊ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस पर उसे लेकर परिवारीजन गांव आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिवारीजनों से बातचीत करने के बाद उस घर के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की, जिसके घर के दरवाजे किसान पर हमला किया गया था। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उनका कहना है कि चचेरे भाई पर आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें