फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार में लगी आग, कार सवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना होते ही कार में धमाका हुआ और आग लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह कार सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन



रायबरेली शहर के छोटा घोसियाना निवासी मो. सोफियान अपनी कार से लालगंज आ रहा था। मॉडर्न रेल कोच कारखाने के निकट एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई।


धमाके साथ ही कार में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन कार सवार को बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार की आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें