फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के चालक का फोड़ा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर दबंगों ने बस चालक का फोड़ा सिर
विज्ञापन



रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ी देवी मंदिर के पास मामूली बात पर दबंगों ने रोडवेज बस के चालक की पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया।


इसके बाद आरोपी भाग निकले। बस कानपुर से रायबरेली आ रही थी। चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


शुक्रवार दोपहर एक बजे चालक रामबिलाश निवासी बेहटाखुर्द रायबरेली डिपो की बस लेकर कानपुर से रायबरेली आ रहा था।


सदर कोतवाली में मढ़ी देवी मंदिर के पास बाइक सवार युवकों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने बस रोक ली और चालक की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन



उसके सिर पर भी वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से बस चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें