दो पक्षों में चटकीं लाठियां, सात घायल
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पर्वत का पुरवा मजरे अरखा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। गांव में पहले बच्चों के बीच में तू-तू मैं-मैं हुई। बात इतनी बढ़ गई गई दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इसमें एक पक्ष से ऊषा (38), निर्मला (30), उमेश (28), सुनीता (27), रीता (22), जबकि दूसरे पक्ष से विक्त्रस्म (18), नत्थू (42), सिंधई (30) घायल हो गए। सभी को सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती कराया गया, जहां निर्मला व विक्रम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।