दुकानों पर जाकर करीब 60 किग्रा कैरीबैग जब्त किया। वहीं दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पॉलीथिन मिला तो कार्रवाई जाएगी।
इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने पॉलीथिन से सामान ले जाने से गुरेज भी करते नहीं दिखे। दोपहर बार शहर में नगर पालिका ईओ पीएन सिंह, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक अपर्णा वाजपेयी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी, सहायक श्रमायुक्त एके मिश्रा की अगुवाई में दुकानों का निरीक्षण किया।
इस दौरान शहर के घंटाघर, रेलवे स्टेशन रोड, कैपरगंज, सुपर मार्केट, अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन रोड, कोतवाली रोड आदि स्थानों पर दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 50 किग्रा कैरीबैग मिला। अधिकारियों ने जब्त करते हुए दुकानदारों को भविष्य नहीं बेचने की चेतावनी दी।
उधर, लालगंज में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार की अगुवाई में अभियान चला। यहां पर करीब 10 किग्रा पॉलीथिन बरामद हुआ। दुकानों को शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए पॉलीथिन में सामान नहीं देने की हिदायत दी। जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।