फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के लिए जा रहा 31 बोरी राशन पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। कालाबाजारी के लिए जा रहा 31 बोरी राशन सेमरी चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर पकड़े गए राशन के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



सूचना पर आपूर्ति निरीक्षकों की तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद डीएम के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


ग्रामीणों की शिकायत पर सेमरी चौकी पुलिस ने शुक्रवार सुबह 31 बोरी राशन बरामद कर दिया। बताते हैं कि राशन सेमरी द्वितीय के कोटेदार रामशंकर का था।


ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर उसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। मामले की सूचना एसडीएम लालगंज को देने के बाद आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी गई।


सूचना पर पूर्ति निरीक्षक कौमुदी पाल, पूर्ति निरीक्षक अविनाश चंद्र पांडेय, पूर्ति निरीक्षक ऊंचाहार विनय बर्नवाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


राशन को गोदाम प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया है। जांच अधिकारी विनय बर्नवाल ने बताया कि 30 बोरी गेहूं और एक बोरी चावल पकड़ा गया है। कोटेदार के स्टॉक की जांच की जा रही है। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। डीएम के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले सप्ताह ही हुई थी कोटेदार के खिलाफ जांच
शुक्रवार को अनाज पकड़े जाने से पूर्व बीती 18 दिसंबर को ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि कोटेदार राशन की कालाबाजारी कर ग्रामीणों को राशन नहीं दे रहा है। डीएम के आदेश पर 19 दिसंबर को मामले की जांच करने पूर्ति निरीक्षक खीरों कौमुदी पाल व पूर्ति निरीक्षक सरेनी हरेंद्र सिंह पहुंचे थे। ग्रामीणों से पूछताछ व लिखित बयान लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें