फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली मकान का ताला तोड़कर पांच लाख की सम्पति चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में खाली पड़े एक मकान को निशाना बनाते हुए बेखौफ चोरों ने नगदी, जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर घटना को सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


गुप्ता कालोनी में रहने वाले शिवराम कश्यप बीमारी की वजह से इलाहाबाद में अपना इलाज करा रहे हैं। घर के सभी सदस्य उनके साथ इलाहाबाद में ही हैं। लिहाजा, यहां उनका घर इन दिनों खाली पड़ा है। कुछ दूरी पर रहने वाली उनकी बहन मधु कश्यप कभीकभार पहुंचकर घर की साफ-सफाई कराती रहती हैं।

शुक्रवार की सुबह मधु वहां पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख हैरान रह गई। भीतर दाखिल होते ही सारा माजरा उनकी समझ में आ गया। दरअसल, घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे चोरों ने कमरे का ताला व अलमारी का लॉक तोड़ते हुए नगदी, जेवर सहित कीमती सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब पांच लाख की सम्पत्ति चोरी होने का अनुमान है। मधु के मुताबिक क्या और कितना चोरी हुआ यह गृहस्वामी अथवा घर का कोई सदस्य ही बता सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें