फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नइया नाले में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन


महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को नित्यक्रिया के लिए गया युवक नइया नाले में डूब गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन



कुसुडी सागरपुर गांव निवासी महेश कुमार (23) रविवार सुबह गांव से कुछ दूर नइया नाले में नित्यक्रिया के लिए गया था। इसी दौरान वह नाले में डूब गया।


काफी देर तक महेश जब घर नहीं लौटा तो परिवारीजन खोजबीन करते हुए नइया नाले की तरफ गए। खोजबीन के दौरान उसका शव नइया नाले में उतराता मिला।


परिवारीजनों ने बताया कि महेश को मिर्गी का दौरा पड़ता था। इसके पहले भी कई बार दौरा पड़ चुका है। उसका इलाज चल रहा था। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें