फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही साल में और गंदा हो गया अपना शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जागरूकता कार्यक्रमों व लाख दावों के बाद भी शहर एक ही साल में और गंदा हो गया। देश के सफाई के मामले में रायबरेली शहर की 369वीं रैकिंग आई है। यह हाल तब है, जब पिछले साल 2018 में 314वीं रैंकिंग आई थी। हालांकि 2017 में शहर को 394वीं रैंकिंग मिली थी।
विज्ञापन



साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण रैंकिंग में इस बार अपना शहर बिछड़ गया। जरूरी है कि साफ-सफाई और बेहतर तरीके से कराई जाए, ताकि रैंकिंग की स्थिति अगले साल सुधर सके।


जनवरी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया गया था। दिल्ली से आई टीम यहां कई दिन रुकने के बाद साफ-सफाई व्यवस्था की पड़ताल की थी।


पड़ताल करने के बाद टीम दिल्ली वापस लौट गई थी। केंद्र सरकार की तरफ से देश के 4042 शहरों का सर्वे कराया गया था। बुधवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की रिपोर्ट जारी कर दी गई।
विज्ञापन



पालिका के अफसरों के मुताबिक देश में रायबरेली शहर सफाई के मामले में 369वें स्थान पर है। यानि साफ-सफाई ठीक बेहतर नहीं पाई गई। इसलिए रैंकिंग इस बार बिछड़ गई। माना जा रहा है कि साफ-सफाई में कंजूसी बरती गई। ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते सफाई के मामले में रैंकिंग में शहर काफी दूर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें