फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज का मरम्मत का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछरावां कस्बे में क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज की मरम्मत का काम एनएचएआई के अफसरों ने शुरू करा दिया है।
विज्ञापन



ये कार्य विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में होगा। क्षतिग्रस्त पुल पर 10 दिन के लिए आवागम रोक दिया गया है। तब तक दूसरे पुल से ही वाहन निकाले जाएंगे।


लखनऊ-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 24-बी) पर बछरावां में ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। मई 2011 में तत्कालीन सीएम मायावती ने इसका लोकार्पण किया था।


रविवार रात लखनऊ से रायबरेली आने वाली साइड के ओवरब्रिज का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पर पुलिस ने इस ओवरब्रिज से आवागमन रोककर बड़ा हादसा टाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनएचएआई के पीडी शिवशंकर ने बताया कि, मरम्मत के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से की साफ-सफाई कराई जा रही है। एक -दो दिन में दिल्ली से एक्सपर्ट की टीम आएगी। टीम के निगरानी में मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। तब तक के लिए दूसरे पुल से आवागमन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें