फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बीडीओ व 18 एडीओ को चेतावनी, दो का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन और ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर ब्लॉकों के अधिकारी संजीदा नहीं हैं। सीडीओ राकेश कुमार ने प्रगति की समीक्षा की तो खंड विकास अधिकारियों व एडीओ (पंचायत) की मनमानी उजागर हो गई।
विज्ञापन



सीडीओ ने नौ खंड विकास अधिकारी व 18 ब्लॉकों के एडीओ को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए हैं। बैठक में शामिल न होने वाले दो एडीओ का वेतन भी रोक दिया।


विकास भवन सभागार में सीडीओ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रसाधन के लाभ से छूटे लाभार्थियों को प्रसाधन देने की समीक्षा की तो अमावां, बछरावां, डलमऊ, दीनशाह गौरा, जगतपुर, लालगंज, महराजगंज, सलोन, सरेनी, शिवगढ़ और ऊंचाहार में बजट देने के बाद भी प्रसाधनों के निर्माण की प्रगति शून्य रही।
विज्ञापन



इन ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों व एडीओ को चेतावनी दी। इसके अलावा समीक्षा में सतांव खीरो, छतोह, ऊंचाहार, गौरा और जगतपुर की फैसिलेटर रिपोर्ट शून्य मिली।


समीक्षा में पाया कि आदेश के बाद भी वाल पेंटिंग का काम भी अब तक जिले के किसी भी ब्लॉक में शुरू नहीं कराया गया। प्रिया साफ्ट पर अब तक मात्र बछरावां, सलोन, डलमऊ, शिवगढ़, सतांव व छतोह ने ही कुछ गांवों की कार्ययोजना फीड कराई है।


शेष ब्लॉकों ने कार्ययोजना फीड नहीं कराई। इसी तरह अन्य प्रगति भी खराब मिली। सीडीओ ने सभी ब्लॉकों के एडीओ (पंचायत) चेतावनी देकर प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए।


बैठक में एडीओ (पंचायत) डीह जितेंद्र सिंह व एडीओ (पंचायत) सलोन कन्हैयालाल दुबे के गैरहाजिर रहने पर वेतन रोकते हुए नोटिस देकर जवाब मांगने के आदेश दिए। बैठक में डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह, पीडी प्रेमचंद्र पटेल, डीसी मनरेगा पीकेे सिंह सहित सभी बीडीओ व एडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें