फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ठिठुर रहे लोग, अलाव बना सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सर्दी के तीखे तेवर से लोगों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। इससे लोग ठंड से परेशान दिखे। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन



सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने घरों में अलाव सहारा लिया। खासकर स्कूली बच्चों को ठंड से अधिक दिक्कतें हो रही हैं। बावजूद मनमाने ढंग से स्कूल खोले जा रहे हैं।


सर्दी के कारण ट्रेनें जहां एक से लेकर दो घंटेे लेट रहीं, वहीं रोडवेज की बसें भी रात के वक्त धीमी रफ्तार से चल रही हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से शहर में कहीं अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



इधर, मौसम का मिजाज बिगड़ता जा रहा है। सर्दी के सितम से लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। शुक्रवार को सर्दी और बढ़ गई। नतीजतन लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।


सर्दी बढ़ने के कारण लकड़ी और कोयले की बिक्री बढ़ गई है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से शहर में कई अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। न्यूनतम पारा 5.00 डिग्री सेल्सियस रहा।


सर्दी के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। अमृतसर से हाबड़ा (पंजाब मेल) एक घंटे, हाबड़ा से अमृतसर (पंजाबमेल) दो घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटें लेट रही।


इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी लेटलतीफी रही। इससे यात्रियों को सर्दी में ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है। एक तरफ सर्दी बढ़ रही तो दूसरी तरफ गरीबों को न तो कंबल दिया जा रहा है और न ही अलाव जलवाए जा रहे हैं।


शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, जिला अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट समेत अन्य स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। इससे लोगों को सर्दी रुला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें