फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल पर काम कर रहे कर्मी की करंट से मौत
विज्ञापन

रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। गदागंज थाना क्षेत्र के बीवनहार मजरे खोदाईपुर गांव निवासी अंकित कुमार (26) पुत्र राम किशुन डलमऊ विद्युत उपकेंद्र में संविदा कर्मी के पद पर काम करता था।

कूढ़ा चक सगुनपुर गांव में बिजली नहीं आने की शिकायत ग्रामीणों ने सोमवार को उपकेंद्र पर की थी। इस पर अंकित कुमार फॉल्ट ठीक करने गया था। जैसे ही वह पोल पर चढ़कर ट्रांसफार्मर से फॉल्ट ठीक करने लगा। तभी वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


तेज झटका लगने से वह नीचे गिर गया। जब तक ग्रामीण व स्टाफ के साथी उसे अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो गई। इस बारे में अवर अभियंता राजीव यादव ने बताया कि जानकारी हुई है।
विज्ञापन


संविदा कर्मी ने सट डाउन लिया था या फिर ऐसे ही फॉल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें