फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जिंदा जलकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लपटों में जिंदा जली किशोरी
विज्ञापन



रायबरेली। महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात लगी आग में एक किशोरी जिंदा जल गई। हालांकि चर्चा है कि परिवारीजनों की डांट से खफा होकर उसने आत्मदाह किया।


सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जांच की। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर, एक गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन



महराजगंज के अहमदगंज मजरे सलेथू गांव निवासी अमर सिंह की 1बेटी काजल (16) की जिंदा जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि परिवारीजनों ने किसी बात को लेकर काजल को फटकार लगाई थी।


इसी वजह से उसने आत्मदाह कर लिया। सुबह परिवारीजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि खाना बनाते समय काजल की आग में चपेट में आने से मौत हुई थी। उसे मिर्गी का दौरा भी पड़ता था।


उधर, जुनिहा मजरे नरायनपुर निवासी गुड्डू के घर पर दोपहर में परिवार के अन्य लोग बाहर गए थे। महिलाएं खाना बना रही थी, तभी चूल्हे से निकली चिन्गारी से छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन



देखते ही देखते घर जलकर राख हो गया। नकदी, जेवरात, कपड़ा समेत एक राख का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान बृजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें