चूल्हे की चिंगारी से लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के हरीपुर मिर्दहा गांव में शुक्रवार की दोपहर खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाते, तब तक एक लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया। सूचना के बावजूद राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
हरीपुर मिर्दहा निवासी फतेह मोहम्मद मजदूरी करने गया था। घर पर उसकी पत्नी जहरुन्निशा अपने बच्चों अयान (9), सोफि यान (7), इरफान (3), जिबरान (1) के साथ थी। दोपहर को खाना बनाते समय चूल्हे को जलता छोड़कर अपने छोटे बेटे जिबरान को लेकर बाहर चली आई। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से उसके छप्पर में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते। तब तक एक लाख रुपये का सामान जल गया। अनाज, कपड़े, बिस्तर सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया।