रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कप्तान का पुरवा में रविवार शाम फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
गांव के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। फोन करने वाले का पता लगाया तो उसका मोबाइल भी बंद मिला। सूचना सही न मिलने पर पुलिस वापस लौट आई।
बताते हैं कि रविवार की शाम करीब पांच बचे कोतवाली पुलिस को फोन पर कप्तान का पुरवा में फायरिंग किए जाने की सूचना दी गई।
कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने तक तुरंत मौके पर पहुंचकर पड़ताल की गई। हालांकि फायरिंग के संबंध में कोई पुष्टि नहीं हो सकी। फोन करने वाले का पता लगाया जा रहा है। उसका मोबाइल बंद है।