फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर पीटा, दंपती समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन घर में घुसकर पीटा, दंपती समेत पांच घायल
विज्ञापन

रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के शिव प्रसादगंज मजरे पहरावां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक घर के लोगों पर हमला कर दिया गया। जब बचने के लिए पीड़ित घर के अंदर घुस गया तो आरोपी भी घर में घुस गए और उसकी पिटाई कर दी। बचाने आए और घर वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
हमले में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित ने रविवार को पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। गांव निवासी रामकेवल ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 16 जून को वह अपने दरवाजे बैठा था, तभी गांव के कुछ लोग आए और उसे लाठी-डंडे से पीटने लगे, जब वह घर के अंदर भागा तब आरोपी भी अंदर घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे बचाने आई पत्नी कलावती, बेटी सोनिया, सोनिम और बेटे मुकेश को भी हमलावरों ने जमकर पीटा। पुलिस ने गांव के ही रामकेवल, रामफल, बृजेश और रामकेवल की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनके हौसले बढ़े हुए हैं और वे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें