फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी देखकर घर लौट रही महिला से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी देखकर घर लौट रही महिला से गैंगरेप
विज्ञापन



अमावां (रायबरेली)। जीआईसी रायबरेली में लगी प्रदर्शनी देखकर रात 10 बजे घर लौट रही महिला के साथ मिल एरिया थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के पास पांच लोगों ने गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन



महिला के शोर मचाने पर एकत्र हुए ग्रामीण उसे घर ले गए। देर रात महिला ने थाने पहुंचकर एक युवक को नामजद करते हुए पांच लोगों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन



मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला गुरुवार रात शहर के जीआईसी मैदान में लगी प्रदर्शनी देखने आई थी। रात करीब 10 बजे वह घर जा रही थी।


खसपरी के पास रास्ते में गांव से पहले ही कुछ युवकों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद ये लोग उसे गांव के ही एक सरकारी स्कूल के पास उठा ले गए।


यहां पांचों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया और मौके से भाग गए। घर पहुंचकर महिला ने परिवारीजनों को आपबीती बताई।


इसके बाद रात में ही मिल एरिया थाने पहुंचकर अमन सोनकर को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया।


रेप का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शुक्रवार को महिला को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।


एसओ मिल एरिया अतुल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में कोई इंजरी नहीं होने की जानकारी मिली है।


हालांकि पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। नामजद को पकड़कर पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसकी निशानदेही पर उसके साथियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें