फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर टैम्पो पलटा, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टैम्पो पलटा, 10 घायल
विज्ञापन


शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में पारा खुर्द के कुटी संस्कृत विद्यालय के सामने शुक्रवार को साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सवारियों भरा टैम्पो पलट गया।

हादसे में 10 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी महाराजगंज में भर्ती कराया गया। यहां से दो को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

शिवगढ़ में महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मोन गांव निवासी बैजनाथ मौर्या की बहन का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार के साथ टैम्पो में सवार होकर सभी लोग भैरीखेड़ा शिवगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही टैम्पो पाराखुर्द ओसाह चौराहे से आधा किलो मीटर पहले शिवगढ़ महाराजगंज रोड पर पहुंचा। अचानक अंधे मोड़ पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में राकेश (25), राजाराम (45), बैजनाथ (65), रामदुलारी (55), गोविंदा (60), आकाश (10), रामनिवास (55), विद्यावती (52), रामदुलारी (45), रामनिवास (40) घायल हो गए।
विज्ञापन


चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। आननफानन सभी को सीएचसी महाराजगंज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विद्यावती और रामदुलारी को जिला अस्पताल तथा रामनिवास को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें