फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटालेबाज टीए व ग्राम विकास अधिकारी होंगे सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
घोटालेबाज टीए व ग्राम विकास अधिकारी होंगे सस्पेंड
विज्ञापन


रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे मिर्जा मजरे रजौली गांव में खड़ंजा के नाम पर धन डकारने वाले घोटालेबाज तकनीकी सहायक मनरेगा (टीए) विनय कुमार तिवारी और ग्राम विकास अधिकारी रुद्र प्रताप सिंह कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं।

दोनों जल्द सस्पेंड किए जाएंगे। वहीं केस दर्ज करने के बाद डलमऊ पुलिस ने भी प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। ऐसे में दोनों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


टीए और ग्राम विकास अधिकारी की ओर से खड़ंजा लगाने के नाम पर किए गए खेल से जाहिर है कि विकास के नाम पर अधिकारियों की ओर से किस तरह लूटखसोट की जा रही है।

लालगंज बीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने डलमऊ कोतवाली में तकनीकी सहायक मनरेगा और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ एफआईआर लिखाई है।

एफआईआर में कहा गया है कि पूरे मिर्जा मजरे रजौली गांव में खड़ंजा लगाया जाना था। जांच की गई तो पता चला कि मौके पर खड़ंजा नहीं लगाया गया।

खड़ंजा लगाने के नाम पर 86,660 रुपये बिल वाउचर बनाकर खाते से निकाल लिए गए। यही नहीं मामला पकड़ में आने के बाद टीए और ग्राम विकास अधिकारी इसमें पर्दा डालने में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार रात खड़ंजा लगाने का कार्य भी शुरू करा दिया। डीसी मनरेगा अनिल सिंह ने बताया कि बीडीओ लालगंज की तरफ से केस दर्ज करा दिया गया है।

टीेए और ग्राम पंचायत अधिकारी को जल्द सस्पेंड किया जाएगा। उधर, कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें