फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में उप निरीक्षक ने दामाद को पिटा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में उपनिरीक्षक ने दामाद को पिटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दंपति में चल रहे विवाद को लेकर महिला थाने में बुलाए गए दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान विवाहिता के उपनिरीक्षक पिता ने थाने में ही अपने दामाद की पिटाई कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। दामाद के कपड़े भी फट गए। सिविल लाइन पुलिस ने मामला संभाला। बाद में दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी एक उप निरीक्षक की बेटी की शादी मोदीनगर के युवक के साथ हुई थी। उप निरीक्षक इन दिनों सहारनपुर में तैनात है। दंपति में मनमुटाव के चलते विवाहिता इन दिनों यहां अपने मायके में रह रही है। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत की थी। मामले की जांच महिला थाने से हो रही है। रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को महिला थाने में समझौता वार्ता के लिए बुलाया था। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई। इस दौरान उपनिरीक्षक ने थाने में ही अपने दामाद की पिटाई कर दी, जिससे वहां हंगामा हो गया तथा अफरातफरी मच गई। मारपीट में दामाद के कपड़े भी फट गए। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। हंगामा होता देखकर सिविल लाइन पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत किया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी ने दंपति के बीच वार्ता भी कराई, मगर कोई समाधान नहीं हो सका। थाने में ही फिर से दोनों पक्षों में नोंकझोंक हो गई। पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत किया। समझौता वार्ता विफल होने पर बाद में दोनों पक्ष अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें