ट्रेन से कटकर युवती की मौत
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या रेलवे स्टेशन व रायगंज क्रासिंग के बीच एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेल ट्रैक पर युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ सहित अयोध्या कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामला रेलवे विभाग से जुड़ा होने के कारण जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की। जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिनाख्त संजू यादव (19) निवासी थाना जहांगीरगंज अंबेडकरनगर के रूप में की गई है। वह अपने भाई विशाल यादव के साथ विद्याकुंड में किराए के कमरे में रहकर एसएससी की तैयारी कर रही थी। सूचना पर पहुंची भाई ने मृतका की शिनाख्त की। बताया कि मृतका दोनों पैर से दिव्यांग थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।