फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी देने के बहाने बुजुर्ग ने किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग ने किया बालिका से रेप का प्रयास
विज्ञापन

सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने नल पर पानी भरने आई बालिका के साथ रेप का प्रयास किया। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के करहिया बाजार चौकी के तहत आने वाले गांव की रहने वाली एक बालिका रविवार को नल पर पानी भरने गई थी। बुजुर्ग रमाशंकर बालिका को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुला कर ले गया और उसके साथ रेप का प्रयास किया। काफी देर तक बालिका जब घर नही पहुंची तो उसकी मां और चचेरी भाभी को चिंता हुई। खोजबीन के दौरान बालिका की चीख आरोपी के घर से सुनाई दी। परिवारीजन व आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी सलोन शशिकांत यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसके तलाश की जा रही है। करहिया चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों से पूछतांछ में घटना में सत्यता पाई गईं है। आरोपी अपने घर से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें