बागपत। पुराना कस्बा में एक युवक ने गली में मकान का छज्जा निकालने का विरोध किया तो उस पर सरिया से हमला कर दिया। उसने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
बागपत के पुराना कस्बा निवासी विनोद ने बताया पड़ोस में एक व्यक्ति मकान का निर्माण कर रहा है। आरोपी अपने मकान का छज्जा गली में ज्यादा निकाल रहा है। ऐसा करने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। बाद में उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर में घुसकर सरिया से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। इससे क्षेत्र में हंगामा हो गया। परिजनों ने हस्तक्षेप कर युवक की जान बचाई। आरोपी धमकी देकर चले गए। परिजनों ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।