12 ग्राम स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार
लालगंज(रायबरेली)। प्रभारी निरीक्षक रवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही कर लालगंज चौकी इंचार्ज रामकृपाल सिंह व सिपाही अमरदीप, राकेश व त्रिवेणी सिंह ने स्मैक का कारोबार करने वाले रणगांव निवासी जितेन्द्र सिंह उर्फ टेढू सिंह को 12 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ कर उसे जेल भेज दिया है। रामकृपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी जितेन्द्र सिंह के खिलाफ अपराध संख्या 376/17 के तहत 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस टीम ने जितेन्द्र सिंह को वीरा पासी तिराहे के पास से पकड़ा है। जितेन्द्र सिंह के पास से 12 ग्राम स्मैक व बिना कागज की नई बाइक भी बरामद हुई है। बाइक को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।