फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

क्रासर
बछरावां थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। रेल ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर दीपेंद्र कुमार (30) पुत्र जितेंद्रनाथ निवासी शिवदयाल खेड़ा मजरे खैरहनी का शव रिलायंस फैक्ट्री के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। जानकारी मिलने पर मृतक दीपेंद्र के पिता जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी। पिता ने बताया कि दीपेंद्र मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह आए दिन घर से बाहर गांव में इधर उधर चला जाता था। सूचना पर पहुंचे एसआई सुरेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लिया। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें