फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की चोटी कटने के बाद अब युवक के बाल कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर/हल्दौर/नगीना। महिलाओं, किशोरियों व बच्चियों की चोटी कटने के बाद अब एक युवक के भी बाल कट गए। युवक को बेहोशी की हालत में परिजनों ने अस्पताल भर्ती कराया। वहीं नगीना में तीन महिलाओं, मंडावर में एक बच्ची व हल्दौर क्षेत्र में एक महिला, एक युवती की चोटी कटने से परिजन दहशत में है।
विज्ञापन

मंडावर के मोहल्ला बनजारान निवासी नफीस अहमद के पुत्र शाहरुख (20) के शुक्रवार की शात सोते वक्त बाल कट गए। परिजन शाहरुख की चीख सुनते ही उसके कमरे की ओर दौड़ पड़े तो देखा शाहरुख बेहोश पड़ा हुआ है और उसके बाल कटे पड़े थे। बेहोशी ही हालत में परिजनों ने उसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंडावर के मोहल्ला पटवारियान निवासी मुस्तकीम की पुत्री शहाना (7) बृहस्पतिवार की रात कमरे में अकेली और परिवार आंगन में सो रहा था। करीब साढ़े नौ बजे परिजनों ने बच्ची की चीखने की आवाज सुनी। वह कमरे की ओर भागे। उसकी चोटी कट गई थी।
हल्दौर के गांव इनामपुरा निवासी महिला अंतरेश देवी अपने बच्चों संग घर पर सो रही थी। जब वह शुक्रवार सुबह उठी तो चोटी कटी हुई थी। उधर, गांव खासपुरा में सरदार परमेश्वर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री निक्की की भी चोटी कट गई। युवती को बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगीना के गांव गोपीवाला काजीवाला में बृहस्पतिवार की रात करीब नगमा (22) पत्नी समीर की चोटी कट गई। दूसरी घटना गांव लालवाला में पारूल (24) पत्नी हिमांशु की उस समय चोटी कट गई जब वह बृहस्पतिवार की रात घर में कुर्सी पर बैठी हुई थी। तीसरी घटना नगीना के मोहल्ला कस्बा में शुक्रवार की सुबह हुई। कमलेश (40) पत्नी वीर सिंह घर में बैठी हुई थी अचानक उसके बाल कट कर गिर गए। वार्ड के सभासद रूपचंद उर्फ पप्पू ने बताया कि घटना के बाद कमलेश की आंखें लाल हो गईं और चक्कर आने लगे तो उसका चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
सीओ असित श्रीवास्तव ने बताया कि चोटी कटाने की अफवाह फैलाने वाले को कतई नहीं बख्शा जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें