फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में युवक को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन

रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार रात जमीन के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक हुई फायरिंग से दरियापुर चौराहा में सनसनी फैल गई। गोली मारने के बाद बाइक सवार तीन हमलावर फरार हो गए। एसओ व चौकी इंचार्ज ने जांच की। सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय ने जिला अस्पताल पहुंचकर युवक का हालचाल लिया। साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरियापुर गांव निवासी दिनेश पासी (26) रात सात बजे बाइक पर सवार होकर मुंशीगंज से घर जा रहा था। पीछे से एक बाइक पर सवार तीन हमलावर भी जा रहे थे। दरियापुर चौराहा के पास हमलावरों ने असलहे से दिनेश पासी पर फायरिंग कर दी। गोली दिनेश के कनपटी पर लगी और वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग से चौराहा पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसओ अशोक त्रिपाठी व मुंशीगंज चौकी इंचार्ज इंसाफ अली फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन हमलावर पकड़ में नहीं आए। एसओ ने बताया कि जमीन के विवाद में युवक को गोली मारने की बात सामने आ रही है। दो हमलावर गांव के और एक हमलावर रामसगरा गांव का होना बताया जा रहा है। तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें