फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से मिलकर घर जा रही बालिका के साथ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर जा रही बालिका के साथ गैंगरेप
विज्ञापन

तिलोई (रायबरेली)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार दो युवकों ने एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस और मोहनगंज पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया और किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। गांव निवासी एक व्यक्तिपड़ोस के गांव में मजदूरी करता है। 12 वर्षीय उसकी बेटी दोपहर में उससे मिलने गई थी। अपराह्न तीन बजे वह घर लौट रही थी। शारदा सहायक खंड 28 की पटरी पर अचलपुर गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया। दो लोग उसे दबोच कर झाड़ियों की तरफ खींच ले गए और उसके साथ रेप किया। लोगों की सूचना पर यूपी 100 और मोहनगंज की पुलिस मौके पर पहुंची। बालिका को सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ बीनू सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ कहना है कि घटना में आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें