फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की रफ्तार में थमी दो युवकों की सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर और हरचंदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को वाहनों की रफ्तार में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन



ऊंचाहार थाना क्षेत्र के असईपुर गांव निवासी संदीप कुमार (25) पुत्र राजेश कुमार बाइक से सलोन की तरफ जा रहा था। इस दौरान झकरासी चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से वह जा टकराया।


हादसे में संदीप की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा निवासी इरफान शब्बीर (28) देर शाम स्कूटी से कठवारा की तरफ जा रहा था। लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग के किनारे खड़े तांगे से इरफान शब्बीर जा टकराया।
विज्ञापन



इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसओ सचिन गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। युवक की मौत की जानकारी पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। ग्रामीणों की मानें तो दोनों वाहन सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें