फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन


शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पूछताछ में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा हुआ है। इनके कब्जे से चोरी का सामान भी मिला है।
विज्ञापन

एसओ लालचंद्र सरोज ने टीम के साथ शुक्रवार को गूढ़ा रजबहा की पुलिया के पास से दो शातिर चोरोें को दबोचा। इसमें चंद्र प्रकाश उर्फ जग्गा, शिव प्रकाश दुबे उर्फ शिवा निवासी गंज मजरे भौंसी शामिल हैं। वहीं दीपक निवासी रसूलपुर थाना बछरावां फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने ही 20 जुलाई की रात थाना क्षेत्र के ओसाह चौराहा स्थित डॉ. रामसमुझ सिंह के घर से दो जोड़ी पायल और 34 हजार रुपये की नकदी पार कर दी थी। 27 जुलाई की रात ओसाहा चौराहा पर अजय मिश्रा की सर्राफ की दुकान से लाखों के जेवरात व 20 हजार नकदी पार कर दी थी। एसओ ने बताया कि पकड़े गए चोरों के पास से डॉ. रामसमुझ के यहां से चोरी गए दो जोड़ी पायल और 2 हजार नगदी, वहीं सराफा की दुकान से चोरी किए गए सात जोडी़ पायल, दो जोड़ी बिछिया, पांच माला, 560 रुपये के सिक्के बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें