फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी का इंजन फेल, रोकी गई दो गाडिय़ां

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेणी का इंजन फेल, रोकी गईं दो ट्रेनें
विज्ञापन



रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर रायबरेली-गंगागंज रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन अचानक खराब हो गया। इस पर ट्रेन को वापस रायबरेली स्टेशन ले जाया गया।


इस दरम्यान गंगागंज स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस तथा हरचंदपुर स्टेशन पर टू-पीआरएल ट्रेन को लगभग दो घंटे तक रोके रखा गया।


रायबरेली से लखनऊ रवाना हुई त्रिवेणी एक्सप्रेस का इंजन शनिवार सुबह 10.50 बजे गंगागंज के पास फेल हो गया। इससे ये गाड़ी मेन लाइन पर ही बीच रास्ते में खड़ी हो गई।
विज्ञापन



इस पर लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस को गंगागंज स्टेशन पर रोका गया तो इसके पीछे आ रही टू-पीआरएल को हरचंदपुर में रोक लिया गया। जनता एक्सप्रेस दोपहर 12.55 बजे रवाना की जा सकी। इसके बाद टू-पीआरएल को रवाना किया गया।
विज्ञापन



त्रिवेणी एक्सप्रेस को आगे नहीं ले जाया जा सका तो उसे रायबरेली वापस भेज दिया गया। हरचंदपुर के स्टेशन अधीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि हरचंदपुर स्टेशन पर रोकी गई टू-पीआरएल ट्रेन 10.55 बजे आई थी। इसे लगभग दो घंटे रोकने के बाद रवाना किया गया। त्रिवेणी का इंजन फेल होने के कारण मेन लाइन बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें