फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई के साथ डिब्बा तौला तो होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई के साथ डिब्बा तौलने वाले दुकानदारों पर होगा जुर्माना
विज्ञापन

बाराबंकी। मिठाई के साथ डिब्बे की भी तौल करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। इसके लेकर बांट माप विभाग अभियान चलाने जा रहा है। ऐसा करने वाले दुुकानदार को दो हजार रुपये तक जुर्माना देना पड़ेगा।
विज्ञापन


घटतौली को लेकर बांटमाप विभाग चुनाव के बाद शिकंजा कसने जा रहा है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बहुत से दुकानदार मिठाई के साथ डिब्बे की भी तौल करते हैं। लेकिन मिठाई का वजन डिब्बे से अलग होना चाहिए। दुकानदार मुनाफाखोरी करने के लिए डिब्बे के साथ ही मिठाई का वजन कर देते हैं। इसे रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। डिब्बे के साथ मिठाई तौलने वाले दुकानदार पर एक हजार से दो हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा। जिले की विधिक बांट माप अधिकारी मीनू तिवारी के मुताबिक घटतौली को लेकर चुनाव बाद अभियान चलाया जाएगा। शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें