फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को चकमा देकर पेशी में लाया गया आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-जायस। एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी सोमवार को दीवानी कचहरी परिसर से सिपाही का हाथ छुड़ाकर भाग गया।
विज्ञापन



सिपाही ने दिनभर किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। देर रात उसने सदर कोतवाली में घटना की सूचना दी। मामले में सिपाही और हिरासत से फरार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं, जायस कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी को मंगलवार को दबोच लिया।
विज्ञापन



जायस कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी लतीफ उर्फ नफीस को सोमवार को गिरफ्तार किया था।


जायस के पूरे पन्नू गांव निवासी लतीफ को सिपाही मुन्नालाल सोनकर व शरीफ अहमद कोर्ट में पेश करने के लिए रायबरेली की दीवानी कचहरी ले गए थे।


जहां सिपाही मुन्नालाल किसी अन्य आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले गया था। इसी बीच लतीफ को सिपाही शरीफ अहमद कोर्ट में पेश करने ले जा रहा था। तभी सिपाही शरीफ से हाथ छुड़ाकर लतीफ फरार हो गया।
विज्ञापन



सदर कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि, लतीफ सोमवार दोपहर तीन बजे भागा था, लेकिन सिपाही ने देर रात कोतवाली में घटना की सूचना दी।


उन्होंने बताया कि, सिपाही मुन्नालाल की तहरीर पर कांस्टेबिल शरीफ अहमद और आरोपी लतीफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


उधर, जायस इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखतिया गांव के पास से लतीफ को दबोच लिया है।


एसपी अमेठी कुंतल किशोर गहलोत ने बताया कि, फरार आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। लापरवाही बरतने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें