गुरुबख्शगंज क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक किसान से 11 हजार 700 रुपये लूट लिए। मोबाइल छीनकर दूर फेंक दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
क्षेत्र में हथिगवां गांव निवासी श्याम किशोर मिश्रा सतांव स्थित मां गौरा पार्वती मेला देखने गया था। दोपहर बाद साइकिल से लौटते समय भीतर गांव के निकट माइनर पर पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने घेर लिया।
तमंचा से धमकी देकर श्याम किशोर की जेब से 11 हजार 700 रुपये लूट लिए। मोबाइल छीनकर दूर फेंक दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसओ पन्नेलाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।