फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद फैक्ट्री में डीएम का छापा, डंप कूड़े से आ रही बदबू, मशीनें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के कूड़े से सिटी कंपोस्ट बना रही जैतूपुर स्थित एकार्ड हाइड्रो एयर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में शुक्रवार को डीएम नेहा शर्मा व एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी ने छापा मारा।
विज्ञापन



डीएम को मौके पर मनमाने तरीके से कूड़ा डंप मिला। उसमें से बदबू भी आ रही थी। कूड़े से जैविक खाद बनाने वाली मशीनें भी बंद मिलीं।


फैक्टरी में सभी कर्मचारी भी नहीं मिले। जो कर्मचारी मौजूद भी थे, उन्हें सुरक्षा किट भी उपलब्ध नहीं कराए गए थे। मनमानी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधितों को फटकार लगाते हुए चेताया।


शहर के कूड़ा-करकट को एकत्र कर जैविक खाद बनाने के लिए जैतूपुर में एकार्ड हाइड्रो एयर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी काम कर रही है। शुक्रवार को डीएम नेहा शर्मा फैक्टरी पहुंची तो मशीनें बंद मिलीं।
विज्ञापन



परिसर में कूड़ा इधर-उधर पड़ा था और बदबू कर रहा था। सभी कर्मचारी मौजूद नहीं थे। जो मौजूद भी थे उनके पास सुरक्षा किट नहीं थी।


इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताते हुए मौके पर मिले फैक्टरी के अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई। नाराजगी जताते हुए डीएम ने कंपनी के अनुबंधपत्र की समीक्षा करने के आदेश भी दिए। इस मौके पर सुपरवाइजर धीरेंद्र पांडेय, ईओ नगर पालिका बालमुकुंद मिश्रा मौजूद रहे।


वार्डों में कूड़ा मिला तो खैर नहीं, रोजाना उठवाएं कूड़ा
डीएम नेहा शर्मा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शहर से कूड़ा उठाने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर पालिका से सामंजस्य स्थापित करके कूड़ा निस्तारण किया जाए। डीएम को बताया गया कि 28 गाड़ियां कूड़ा-कचरा उठाने के लिए लगी हुई है। इसके बाद भी शहर में कूड़े का अंबार है। डीएम ने फैक्टरी के धर्मकांटा पर पहुंचकर कूड़े के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें