फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, छात्रा समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, छात्रा समेत दो घायल
विज्ञापन



रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छात्रा समेत दो लोग घायल हो गए।


रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर परमानपुर तिराहे के पास एक बाइक पर सवार दो लोग सलोन की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रही जीप ने बाइक में टक्कर मार दी।


इससे रामदास मजरे रायपुर महेरी गांव निवासी राजाराम (40) और कलसहा निवासी महेश कुमार घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां राजाराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



महेश का इलाज करके घर भेज दिया गया है। मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर मधुपुरी गांव निवासी शिवकुमार की आठ वर्षीय पुत्री पायल पढ़ने गई थी।


दोपहर बाद वह बस से घर जा रही थी। घर के निकट बस चालक और परिचालक ने उसे सड़क किनारे उतार दिया और चले गए। छात्रा सड़क पार कर रही थी।


इसी दौरान जीप उसे टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खंती में चली गई। छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है। एसओ अशोक त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें