संचालक ने रात में ही पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। भुक्तभोगी ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
बसंतपुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह कमालगंज में राइसमिल चलाता है। सोमवार देर शाम वह कार से घर जा रहा था। बैरमपुर तिराहा के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने प्रमोद कुमार को रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया।
जैसे राइसमिल संचालक ने कार का शीशा नीचे किया वैसे ही एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दूसरे बदमाश ने कार के अंदर एक लाख 25 हजार रुपये से भरे बैग बाहर निकाल लिया।
जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने रात में ही करहिया चौकी में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
सुबह राइसमिल संचालक कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।