फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद घर में घुसकर चाकू से हमला, महिला समेत छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पूरे मैकूलाल मजरे पुरवारा गांव में दो युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद देर रात शस्त्र से लैस बोलेरो सवार हमलावरों ने एक घर में हमला कर दिया था। घर में मौजूद तीन युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने हमलावरों को घेरकर जमकर पीटा। इसमें महिला समेत तीन लोगों को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पूरे मैकूलाल गांव निवासी हिमांशु व कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव के रोहित के बीच सोमवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। देर रोहित अपने भाई शिवा, मां शशि कुमारी व तीन अन्य साथियों के साथ गांव पहुंचा और हिमांशु के घर पर हमला कर दिया।
उसके भाई अरुण कुमार के पेट में चाकू से दो वार किए वह जमीन पर गिर पड़ा। बचाने आए हिमांशु व अनिल को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और हमलावरों की पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से रोहित, उसका भाई व मां घायल हो गईं, जबकि उसके अन्य साथी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल संजय त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां रोहित व अरुण की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष से विपिन, हिमांशु नन्हू व महेश जबकि दूसरे पक्ष से संदीप, रोहित, शिवा व शशि कुमारी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें