फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी के लापता होने की सूचना पर मचा हड़कंप, पुलिस ने खोजा तो अस्पताल में इलाज कराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा समर्थित उम्मीदवार में रस्साकस्सी चल रही है। गुरुवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब सतांव द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य मो.शरीफ के लापता होने की सूचना कांग्रेसियों ने एसपी को दी।
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने घंटेभर के अंदर शरीफ को खोज निकाला और बताया कि वह लालगंज के अस्पताल में इलाज करा रहा है। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि सभी जिला पंचायत सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सभी सुरक्षित हैं।
जिला पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 52 सदस्यों को वोट डालने हैं। 27 वोट पाने वाला ही विजयी घोषित होगा। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस जिला पंचायत सदस्यों को मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम करीब पांच बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने एसपी को बताया कि सतांव द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य मो.शरीफ लापता हैं। इस शिकायत पर एसपी ने तत्काल गुरुबख्शगंज थानेदार संतोष कुुमारी व अन्य थानों की पुलिस को सतर्क किया। एक घंटे बाद एसपी को सूचना मिली कि मो.शरीफ लालगंज के अस्पताल में इलाज करा रहा है।
एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शरीफ को उसके परिवारीजनों से मिला दिया गया है। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि शासन-प्रशासन के इशारे पर जिला पंचायत सदस्यों को धमकाकर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में गुरुबख्शगंज थानेदार की भूमिका भी संदिग्ध है। उन्होंने बताया कि इसी तरह दूूसरे जिला पंचायत सदस्यों को भी धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें