फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने गए अधेड़ को ग्रामीणों ने पकड़कर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात प्रेमिका से मिलने गए एक अधेड़ को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बाद में आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

खीरों कस्बा निवासी एक अधेड़ आए दिन एक महिला के घर जाता था। ये बातें उसके पड़ोसियों को नागवार लगती थीं तथा वह इसका विरोध करते थे। बुधवार देर रात अधेड़ महिला के घर पहुंचा।
इसी दौरान काफी संख्या में महिला पुरुष एकत्रित हो गए। अधेड़ पर आशनाई का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दो पक्षों के बीच देखकर अधेड़ को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई, जहां शांति भंग के तहत उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

थानेदार बृजमोहन ने बताया कि अधेड़ को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। दोनों पक्षों से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। अधेड़ का शांतिभंग के तहत चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें