फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में दुकान खोलकर सामान बेचना पड़ा महंगा, सराफा व्यवसायी समेत चार दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना कहर के बाद भी दुकानदारों को न तो अपनी जिंदगी की फिक्र है और न ही लोगों। पैसा कमाने के चक्कर में लॉकडाउन के बाद भी रविवार को दुकान खोलकर कपड़ा और जेवरात की बिक्री कर रहे थे।
विज्ञापन

दुकानों पर भीड़ जमा थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तक नहीं किया जा रहा था। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और दुकानदारों को फटकार लगाई। मामले में सर्राफ व्यवसायी समेत चार दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। एफआईआर जहानाबाद चौकी इंचार्ज प्रकाश पांडेय की ओर से लिखाई गई है। सदर कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए पुलिस टीम के साथ गश्त की जा रही थी। इस दौरान अहियारायपुर निवासी शिवम कैपरगंज में सर्राफ की दुकान खोलकर जेवरात की बिक्री कर रहा था, जबकि बुलाकीगंज निवासी मुन्ना भी कपड़े की बिक्री कर रहा था।
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि छोटी बाजार निवासी कपड़ा दुकानदार तनिश सोनी, टाउन हाल निवासी जमशेद खान के खिलाफ भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर केस दर्ज कराया गया है। कोतवाल का कहना है कि कोरोना कहर के बाद भी दुकानदार मनमाने ढंग से दुकान खोल रहे थे। ऐसा करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें