फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते समय बुजुर्ग पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के बिराज गांव में शनिवार रात सोते समय एक बुजुर्ग पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया गया। इससे वह झुलस गया।
विज्ञापन

जब तक कोई समझ पाता हमलावर भाग गया। बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ज्वलनशील पदार्थ किसने और क्यों फेंका, यह जानने के लिए पुलिस पड़ताल कर रही है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के बिराज गांव निवासी गया प्रसाद (65) की तीन पुत्रियां और एक पुत्र संदीप है। पुत्र संदीप इस समय दिल्ली में है और पुत्रियां अपनी ससुराल में है।
विज्ञापन

पत्नी न होने के कारण गया प्रसाद घर पर अकेले ही रहता है। वह किसानी करता है। रात में सोते समय किसी ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया गया, जिससे हाथ, पैर समेत शरीर के कई हिस्से झुलस गए।
जानकारी होने पर ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। डॉ. अभिषेक शुक्ला का कहना है कि कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से बुजुर्ग झुलसा है। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें