जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र गुरुवार की रात मुबारकपुर मुखेतिया निवासी बाबूलाल मौर्या (85) की गुरुवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला।
मृतक का छोटा बेटा कृष्णा रोजी रोजगार के लिए चंडीगढ़ में रहता है। पिता की मौत पर सूचना पाते ही आननफानन वह भी गांव पहुंचा। उसने बताया कि पिता के साथ बड़ा भाई सदाशिव गांव में ही रहता था। बेटे का कहना है कि पिता ने दो दिन पहले जमीन बेची थी।
इसको लेकर परिवार के बीच अनबन थी। उसने पिता की हत्या किए जाने की आशंका भी जताई। चौकी इंचार्ज बहादुरपुर अवनीश कुमार चौहान मय हमराही के साथ पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाल भरत उपाध्याय ने बताया कि बेटे ने पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है।
तालाब से हटवाया अवैध कब्जा
रायबरेली। राजस्व और पुलिस टीम ने शुक्रवार को सरकारी तालाब से कब्जा हटवा दिया। साथ ही कराए गए निर्माण कार्य को जेसीबी से ढहवा दिया गया। इससे हड़कंप मच गया।
सदर तहसील क्षेत्र के देदौर गांव में सरकारी तालाब की 12 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। कुछ लोग तालाब की जमीन पर निर्माण करा रहे थे। एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, थानेदार संतोष कुमारी, लेखपाल जितेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान जेसीबी ने निर्माण कार्य को ढहवा दिया।