फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म में चल रही अवैध शराब फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपियों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। आबकारी विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर पोल्ट्री फार्म की आड़ में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि संचालक सहित चार अन्य फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने फैक्ट्री से खाली ड्रम, ढक्कन सहित शराब बनाने में इस्तेमाल अन्य उपकरण व सामग्री बरामद की। हालाकि पुलिस का कहना था कि यहां अवैध शराब बनाने को उपकरण व सामग्री जुटायी जा रही थी, अवैध शराब बनाने का कार्य शुरू होने से पहले ही धरपकड़ कार्रवाई कर ली गयी।
गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुख्शगंज थाना क्षेत्र के भवानीबक्श का पुरवा मजरे सुल्तानपुर खेड़ा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में अवैध फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ लालगंज डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थानेदार संतोष कुमारी, आबकारी निरीक्षक सदर अजय कुमार, आबकारी निरीक्षक ऊंचाहार राजेश गौतम ने टीम के साथ पोल्ट्री फार्म में छापा मारा।
मौके से भवानीबख्श का पुरवा मजरे सुल्तानपुरखेड़ा निवासी अभिषेक सिंह, धर्मेद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया। वहीं ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी सुशील कुमार के अलावा उमेश, चाइना, विनीत पांडेय फरार हो गए।
आरोपियों की धरपकड़ को अलग अलग पुलिस टीमें जुटायी गयी है। एएसपी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके से 26 हजार ढक्कन, 14 हजार नकली लेवल, नौ हजार नकली क्यू आर कोड, 86 सौ प्लास्टिक की खाली शीशी, 15 खाली ड्रम, दस खाली गत्ते और एक कार बरामद की गई है। फैक्टरी में अवैध शराब बनाने के लिए सामान एकत्र किया गया था।
किराए पर लिया था कमरा
आबकारी निरीक्षक सदर अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की ओर से गांव में पोल्ट्री फार्म संचालित किया जा रहा था। फरार संचालक सुशील कुमार ने 30 हजार रुपये प्रति माह के किराए पर पोल्ट्री फार्म का कमरा अवैध शराब बनाने के लिए लिया था।
पंचायत चुनाव में खपाने की थी तैयारी
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध शराब बनाकर उसे पंचायत चुनाव में खपाने की तैयारी थी। पकड़े गए आरोपियों ने पूछतांछ में बताया कि यहां से अवैध देसी शराब बना कर चुनाव के दौरान रायबरेली सहित आस पड़ोस के जिलों में सप्लाई करने की तैयारी थी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फैक्टरी से जुड़े कुछ और नए तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें