फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब फैक्टरी मामले में लापरवाही पड़ी भारी, एक दरोगा, दो सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब फैक्टरी मिलने पर एसपी ने हलका दरोगा व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जाता है कि पोल्ट्री फार्म पर फैक्टरी संचालित की जा रही थी, लेकिन पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी नहीं थी। कुछ लोगों का कहना है कि इन्हीं पुलिस कर्मियों के शह पर अवैध फैक्टरी चल रही थी। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

आबकारी टीम और गुरुबख्शगंज पुलिस ने पोल्ट्री फार्म में संचालित अवैध शराब फैक्टरी पकड़ी थी। सीओ लालगंज डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने हलका दरोगा व सिपाहियों की भूमिका की जांच की थी। जांच में तीनों पुलिस कर्मी दोषी पाए गए।
सीओ ने यह रिपोर्ट एसपी को भेज दी। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि एसआई अजीत प्रताप और सिपाही गौरव, भूपेंद्र को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही इन सभी की विभागीय जांच भी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब बनती मिली और उसमें पुलिस कर्मियों की ढिलाई की बात सामने आई तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें