रायबरेली। पंचायत चुनाव को देखते हुए एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित, सीओ लालगंज डॉ.अंजनी कुमार चतुर्वेदी, आबकारी निरीक्षक सदर अजय कुमार ने टीम के साथ गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर स्थित बाग और कोरिहर गांव में छापा मारा।
घाटमपुर के पास बाग में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही थी। दोनों जगहों से 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। 25 किलो लहन नष्ट किया गया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि कच्ची शराब बनाने वाले पांच धंधेबाजों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध कच्ची शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।