फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार, चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात खड़े ट्रक से बाइक सवार टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह जगतपुर की तरफ से वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भदोखर के पूरे शीतल मजरे मोहम्मदपुर सरांय गांव निवासी मनीष (20) शनिवार रात बाइक से घर लौट रहा था। नवाबगंज गांव के पास लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर पहले से खड़े ट्रक से वह भिड़ गया।
घायल को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर अनुराग शुक्ला ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। कोतवाल अजीत विद्यार्थी ने बताया तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
जगतपुर। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भीख गांव स्थित कदम पुलिया के पास कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पूरे बोधी मजरे मनोहरगंज गांव निवासी शिवा बाइक से जगतपुर बाजार जा रहा था। सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी के डॉक्टर संजय त्रिपाठी ने बताया कि घायल का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें