फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे वनमानुष मजरे शिकंरपुर गांव मंगलवार शाम एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। उसने फांसी क्यों लगाई इस बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी औसान लड़का भागीरथ उर्फ गुल्लू (25) मंगलवार शाम पांच बजे किसी काम से घर से निकला था। शाम छह बजे आसपास के लोगों ने उसे गांव के बाहर बुधवा ताल के पास पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका देखा।
देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी है। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें